Home उत्तर प्रदेश यूपी को वन ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यस्था बनाने हेतु हुई बैठक

यूपी को वन ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यस्था बनाने हेतु हुई बैठक

BHADOHI NEWS: बुधवार को जिलाधिकारी शैलेष कुमार की अध्यक्षता में  कलेक्ट्रेट सभागार मेें उ0प्र0 को वन ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यस्था बनाने हेतु जनपद के योगदान पर बैठक सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी द्वारा जनपद के सकल घरेलू उतपाद में अर्थव्यवस्था के प्राथमिक, द्वितीयक तथा तृतीयक क्षेत्रों के योगदान पर गहन चर्चा की गयी। तृतीयक क्षेत्र के सभी घटको के बारे में जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी शशिकांत द्वारा विस्तार पूर्वक अवगत कराया गया। जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों को सुझाया गया कि तृतीयक क्षेत्र की वृद्धि दर जितनी ही तीव्र गति से बढ़ेगी, प्रदेश की अर्थव्यवस्था की वन ट्रिलियन डाॅलर की अर्थव्यवस्था में जनपद का योगदान उतना ही अच्छा होगा। जिलाधिकारी द्वारा अर्थव्यवस्था के तृतीयक क्षेत्र से सम्बन्धित अधिकारियों को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि वे अपने से सम्बन्धित सेक्टर मे उच्चतर वृद्धि दर प्राप्त करने हेत अतिरिक्त प्रयास करने का कष्ट करें। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, सहायक निदेशक कारखाना, उपायुक्त उद्योग, संभागीय परिवहन अधिकारी एवं उप कृषि निदेशक सहित अन्य जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें। जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी द्वारा जिलाधिकारी एवं अन्य उपस्थित अधिकारियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए बैठक की कार्यावाही समाप्त की गई।