Home उत्तर प्रदेश यूपी कि कानुन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है: वसीम अंसारी

यूपी कि कानुन व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है: वसीम अंसारी

BHADOHI NEWS: उत्तर प्रदेश में बीते आठ वर्षों के योगी शासनकाल में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। यदि यह कहा जाए कि उ0 प्र0 अपराध प्रदेश बन चुका है तो यह अतिशयोक्ति नहीं होगी। उक्त बातें प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी ने नगर स्थित कैंप कार्यालय में कहीं.
उन्होंने कहा कि एनसीआरबी के आँकड़े साफ़ बताते हैं कि महिलाओं और दलितों के खिलाफ सबसे अधिक अपराध उ0प्र0 में हो रहे हैं। पूरे देश में महिलाओं के खिलाफ जितने अपराध दर्ज होते हैं, उनमें से 15 प्रतिशत अकेले उ0 प्र0 में होते हैं। प्रदेश का शायद ही कोई जिला ऐसा हो जहाँ प्रतिदिन जघन्य अपराध न घटित हो रहा हो। भाजपा सरकार में वे सामाजिक अपराध भी फिर से सिर उठा चुके हैं जो लगभग समाप्त हो गए थे — दलित बारातों पर हमले, घोड़ी चढ़ने से रोकना और यहाँ तक कि उन्हें गाँव-इलाकों से बाहर निकालने की घटनाएँ। अपराधियों में कानून का भय समाप्त हो चुका है और पूरे प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सबसे शर्मनाक यह है कि स्वयं मुख्यमंत्री जी अपराधियों की पहचान जाति और धर्म देखकर करते हैं।
पिछले महीनो में हमारे जनपद में भी कई बड़ी आपराधिक घटनाएँ घटित हुई. इन घटनाओं से यह स्पष्ट है कि उ0प्र0 में अब कानून का राज नहीं, बल्कि अपराध और अराजकता का राज कायम है। हम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से नैतिकता के आधार पर तत्काल इस्तीफे की मांग करते हैं। प्रेस वार्ता में मुख्य रुप से जिला उपाध्यक्ष मुशीर इक़बाल साहब, सुरेश गौतम, मसूद आलम, सुबूकतगीन अंसारी, शमशीर अहमद, सरफ़राज अहमद, मोहम्मद असलम इत्यादि उपस्थित रहे।