Home उत्तर प्रदेश यू-डायस कोड के बिना विद्यार्थियों का प्रवेश न करें विद्यालय:बीएसए

यू-डायस कोड के बिना विद्यार्थियों का प्रवेश न करें विद्यालय:बीएसए

PRAYAGRAJ NEWS: जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार ने जनपद के समस्त सहायता प्राप्त एवं निजी मान्यता प्राप्त विद्यालयों को निर्देश जारी किया है।कहा कि शैक्षिक सत्र 2026-27 हेतु न्क्प्ैम् पोर्टल पर विद्यालयों का पंजीकरण तथा छात्र विवरण अंकन अनिवार्य है। भारत सरकार एवं शिक्षा मंत्रालय के निर्देशानुसार समस्त विद्यालयों को यू-डायस कोड होना आवश्यक है।  बीएसए ने कि जिन विद्यालयों को अभी तक यू-डायस कोड प्राप्त नहीं हुआ है अथवा डेटा अपडेट नहीं है, उन्हें भविष्य में सरकारी योजनाओं, छात्रवृत्ति और अन्य सेवाओं में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। बिना यू-डायस कोड के किसी भी विद्यालय को आधिकारिक अभिलेखों में मान्यता नहीं दी जाएगी, जिससे छात्रों के प्रवेश और छात्रवृत्ति आवेदन में भी समस्या उत्पन्न हो सकती है।
विद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि यू-डायस कोड प्राप्त करने हेतु ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 25 मई 2026 सायं 5 बजे तक निर्धारित की गई है। आवेदन के बाद विद्यालयों को निर्धारित प्रपत्र में आवश्यक दस्तावेजों सहित जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, प्रयागराज में आवेदन जमा करना होगा। बीएसए ने स्पष्ट किया कि निर्धारित समयावधि में यू-डायस कोड हेतु आवेदन न करने वाले विद्यालयों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही अभिभावकों को भी सलाह दी गई है कि बिना यू-डायस कोड वाले विद्यालयों में अपने पाल्यों का प्रवेश न कराएं।