विपक्ष के बस की बात नहीं भाजपा को सत्ता से हटाना
रामभक्त होने का दिखावा करते हैं समाजवादी पार्टी के लोग
PRAYAGRAJ NEWS: डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने शुक्रवार को अपने प्रयागराज प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका दिवस पर नई पीढ़ी को अवगत कराएं कि विभाजन का दंश देश ने किस प्रकार झेला। आने वाली पढ़ियां ऐसी विभीषिका न देखें इसलिए उन्हें सजग करना होगा। भाजपा की सरकार 100 वर्षों तक रहनी चाहिए। विपक्ष के बस की बात नहीं भाजपा को सत्ता से हटाना। विपक्ष के लोग लोगों को बांटने की कोशिश करते हैं। हमारा मंत्र है एक भारत श्रेष्ठ भारत। हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रवाद की एक ऐसी मशाल है जो देश के दुश्मन बुझा नहीं सकते। 2047 तक हम विकसित भारत विकसित उत्तर प्रदेश विकसित प्रयागराज बनाने का संकल्प लें। पप्पू यादव ने जो स्वांग रचा साधु वेश में उससे राम भक्तों हिंदुओं का अपमान हुआ। राहुल गांधी यदि असली जनेऊधारी हैं हिन्दू हैं तो पप्पू यादव का विरोध करें अपनी पार्टी से अलग करें। सपाइयों ने लोकसभा व विधानसभा में चर्चा नहीं होने दी। सपा का राम मंदिर राम भक्तों से कोई लेना देना नहीं रामभक्तों पर गोलिया चलवाने वाले लोग हैं ये। रामभक्त होने का दिखावा करते हैं समाजवादी पार्टी के लोग। चंदा चोरी में आरोपी पकड़े गये एसआईटी गठित की गई। विपक्ष की साजिश पर कार्यकर्ता नजर रखें। किसान आंदोलन, छात्र आंदोलन की आड़ में देश को अस्थिर करने करने का षड्यंत्र है चल रहा है। छात्र आंदोलन के दौरान प्रयागराज में प्रदर्शन के दौरान भाजपा नेताओं की गाड़ियों में तोड़फोड़ करने को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि आंदोलन की आड़ में अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। हमारे छात्र अराजक नहीं हो सकते उनकी आड़ में गुंडे अराजकता फैलाते हैं। कार्यकर्ता बूथ स्तर पर पूरी मजबूती के साथ संगठन को मजबूत बनाने के लिए लग जाएं। 2027 में प्रयागराज की सभी 12 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चलें।
राहुल गांधी के आने जाने से कोई फर्क नहीं पड़ता
सर्किट हाउस में मीडिया से औपचारिक बातचीत में राहुल गांधी के प्रयागराज में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में आने के सवाल पर डिप्टी सीएम ने कहा कि राहुल गांधी प्रयागराज ही नहीं पूरे देश में कहीं भी आएं जाएं इससे न तो युवाओं पर न किसानों पर न गरीबों और न महिलाओं पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। ये चारों वर्ग भाजपा के साथ हैं। राहुल गांधी कई बार प्रयागराज सहित पूरे इलाके में आ चुके हैं लेकिन कांग्रेस का खाता नहीं खुला। मौलाना रशीद द्वारा कावड़ियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि इस तरह के घटिया लोग जब कोई बयानबाजी करते हैं तो उस पर बयान का कोई मतलब नहीं। डबल इंजन की सरकार में सबका साथ सबका विकास के मार्ग पर चलकर काम हो रहा है। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश पाल, काशी क्षेत्र उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, गंगापार अध्यक्ष निर्मला पासवान, यमुनापार अध्यक्ष राजेश शुक्ल, प्रभा शंकर पांडेय, कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ वीके सिंह, डॉ शैलेश पांडेय, आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, उमेश तिवारी, पार्षद दीपिका पटेल, राजेश गोंड, आनंद दुबे, आदि उपस्थित रहे।







