Home उत्तर प्रदेश युवती प्रेमी संग रफूचक्कर, पुलिस से शिकायत

युवती प्रेमी संग रफूचक्कर, पुलिस से शिकायत

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती तीन दिन पहले घर से बिना बताए घर से चली गई, परिजनों ने युवती को घर से गायब देख खोजबीन के बाद गांव के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने बुधवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 14 मार्च की रात वह परिवार के साथ खाना पीना खाकर अंदर वाले कमरे में सो रहा था, और उसकी 20 वर्षीय पुत्री आगे वाले कमरे में सो रही थी। अगली सुबह बेटी को कमरे से गायब देख खोजबीन शुरू कर दिया। पीड़ित का आरोप है गांव का एक युवक जो हरियाणा में रहता था उसी दिन गांव आया था और उसकी बेटी से अक्सर फोन पर बातचीत करता था, उसकी बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले गया, पीड़ित के मुताबिक उसकी बेटी घर से कंपड़े व नकदी भी ले गई है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।