KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती दो हफ्ते पहले घर से बिना बताए कही चली गई, पीड़ित के खोजबीन के दौरान पता चला कि एक युवक उसकी बेटी को भगा ले गया है, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी 26 मार्च को टेडीमोड सामान लेने गई थी जिसके बाद घर वापस नहीं लौटी, पीड़ित ने मामले में गुमशुदगी भी दर्ज करा दिया था, पीड़ित का आरोप है कि खोजबीन के दौरान पता चला कि टेगाई गांव निवासी नरेंद्र गौतम उसकी बेटी को बहला फुसलाकर कर भगा ले गया है, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है।







