KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली एक युवती तीन दिन पहले घर से बिना बताए घर से चली गई, परिजनों ने युवती को घर से गायब देख खोजबीन के बाद पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने गुरुवार को सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि 16 मार्च की सुबह तीन बजे के उसकी 19 वर्षीय बेटी घर से बिना बताए कही चली, पीड़ित का आरोप है कि खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चला। पीड़ित ने पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के एक गांव के एक युवक पर बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के मंदर निवासी शैलेन्द्र उर्फ छोटू के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







