KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के खोराव गांव में दो दिन पहले पुरानी बातों को लेकर विपक्षियों ने एक युवती के साथ मारपीट कर धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। कोखराज थाना क्षेत्र के खोराव गांव निवासी रामदास पुत्र स्व छेदीलाल ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसके विपक्षी पुरानी बातों को लेकर उसकी 22 वर्षीय पुत्री गुरुवती के साथ गाली गलौच कर मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे। पीड़ित की शिकायत पर कोखराज पुलिस ने लालता प्रसाद व उसकी पत्नी लालती देवी एवं पुत्र गोलू उर्फ सत्य प्रकाश, अंकुश उर्फ भास्कर के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।







