Home उत्तर प्रदेश युवती के साथ गाली गलौच व मारपीट के आरोप में दो के...

युवती के साथ गाली गलौच व मारपीट के आरोप में दो के विरुद्ध प्राथमिकी

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के भैरावा गांव में एक युवती के साथ गांव के दो लोग गाली गलौच कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़िता की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के भैरावा गांव निवासी श्रीमती पत्नी शिव भवन ने सैनी कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि गुरुवार की दोपहर उसकी भतीजी लीलावती पुत्री स्व गुड्डू घर में अकेली थी इस दौरान गांव के दो लोग पुरानी बातों को लेकर गाली गलौच करते हुए बेल्ट उतारकर मारपीट करने लगे और जान से मारने की धमकी देने लगे, पीड़ित श्रीमती की तहरीर पर पुलिस ने गांव के सुमेर कुमार व मोहन लाल के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।