PRATAPGARH NEWS: युवती के अपहरण को लेकर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती बाइस फरवरी की शाम करीब पांच बजे उसकी उन्नीस वर्षीया पुत्री घर से अचानक गायब हो गयी। पीड़ित का आरोप है कि उसकी पुत्री को शादी का झांसा देकर अज्ञात आरोपी अपहृत कर ले गया। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि जांच के बाद मुकदमा दर्ज किया गया है।







