Home उत्तर प्रदेश युवक पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

युवक पर जानलेवा हमला, जांच में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS:  जमीनी विवाद में युवक पर जानलेवा हमले को लेकर पीड़ित द्वारा पुलिस को तहरीर दी गयी है। उदयपुर थाना क्षेत्र के पूरे लोका गांव में जगदीश प्रसाद द्विवेदी के पुत्र दीपक द्विवेदी ने दी गयी तहरीर में कहा है कि रविवार को दिन में तीन बजे जमीन के विवाद में आरोपियों द्वारा गाली गलौज करते हुए उस पर जानलेवा हमला किया गया। पीड़ित के मुताबिक वह एक चाय की दुकान के पास पहुंचा तब दो आरोपियों ने गाली गलौज शुरू की। मना करने पर आरोपियों द्वारा मारपीट की गयी। थानाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी का कहना है तहरीर मिली है जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।