Home उत्तर प्रदेश यादव बेकरी एंड केक शॉप का भव्य शुभारंभ, कलक्टरगंज में उमड़ा जनसमूह

यादव बेकरी एंड केक शॉप का भव्य शुभारंभ, कलक्टरगंज में उमड़ा जनसमूह

सपा जिलाध्यक्ष ने फीता काटकर किया उद्घाटन, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित प्रतिष्ठान
FATEHPUR NEWS:  शहर के व्यस्ततम क्षेत्र कलक्टरगंज में शनिवार को यादव बेकरी एंड केक शॉप का भव्य उद्घाटन समारोह संपन्न हुआ। प्रतिष्ठान का शुभारंभ सुरेंद्र सिंह यादव, जिला अध्यक्ष समाजवादी पार्टी ने फीता काटकर किया। राज फैशन बाजार के बगल में स्थापित इस आधुनिक बेकरी के उद्घाटन अवसर पर क्षेत्रवासियों में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह 10 बजे वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जिसके बाद बड़ी संख्या में नागरिकों ने दुकान का निरीक्षण कर उपलब्ध उत्पादों की जानकारी ली। प्रतिष्ठान के संचालक शैलेश कुमार यादव ने बताया कि उनकी पुरानी बेकरी जगत नर्सिंग होम के पास संचालित थी, जिसे अब कलक्टरगंज में नए स्वरूप में शुरू किया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में लंबे समय से उच्च गुणवत्ता, ताजगी और स्वच्छता के मानकों पर आधारित बेकरी की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसी उद्देश्य से आधुनिक मशीनरी से सुसज्जित इस नई शॉप की शुरुआत की गई है। दुकान में जन्मदिन, विवाह, वर्षगांठ सहित विभिन्न अवसरों के लिए आकर्षक डिजाइन के केक उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा पेस्ट्री, बिस्किट, ब्रेड, नमकीन समेत अन्य बेकरी उत्पाद भी ग्राहकों को उपलब्ध कराए जाएंगे। उद्घाटन के बाद अतिथियों ने उत्पादों की गुणवत्ता और विविधता की सराहना की। स्थानीय नागरिकों ने कहा कि अब उन्हें अपनी पसंद के केक और बेकरी आइटम के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। युवाओं ने इसे शहर के खाद्य बाजार के लिए सकारात्मक पहल बताया। संचालक शैलेश कुमार यादव ने उपस्थित अतिथियों और क्षेत्रवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्राहकों का विश्वास और संतुष्टि ही उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने गुणवत्ता और स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने का भरोसा दिलाया।
इस अवसर पर बृजलाल यादव, शैलेश सिंह यादव, नीरज यादव, जगदीश सिंह, डॉ. नीलू, मान सिंह (एलआईसी), सानू, अमित श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।