FATEHPUR NEWS: यातायात प्रभारी लाल जी सविता के द्वारा रक्षाबंधन त्यौहार के दृष्टिगत ज्वालागंज बस स्टॉप पर मुख्य आरक्षी समसुल इस्लाम की ड्यूटी यातायात व्यवस्था में लगाई गई थी। मुख्य आरक्षी समसुल इस्लाम को दिनांक 09.08.2025 को बस स्टॉप पर एक मोबाइल फोन प्राप्त हुआ, जिसकी खोजबीन करने पर यह मोबाइल फोन आरती राजपूत पुत्री रामकिशोर निवासी थाना हुसैनगंज का होना पाया गया। यातायात पुलिस की तत्परता और संवेदनशीलता का परिणाम यह रहा कि रविवार को आरती राजपूत को उनका मोबाइल फोन सकुशल वापस कर दिया गया। मोबाइल फोन वापस पाकर आरती राजपूत ने यातायात पुलिस फतेहपुर की सराहना की और धन्यवाद दिया। फतेहपुर पुलिस की इस निष्पक्ष और संवेदनशील कार्रवाई ने एक बार फिर साबित किया है कि पुलिस न केवल कानून और व्यवस्था की रक्षा करती है, बल्कि समाज के प्रति भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाती है।







