BHADOHI NEWS: यातायात पुलिस द्वारा शुक्रवार को सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान कार्रवाई में कुल-93 वाहनों का चालान किया गया, जबकि एक वाहन को सीज किया गया।
यातायात पुलिस ने सड़क सुरक्षा, अनुशासन एवं ट्रैफिक नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए यह कार्रवाई की। इस दौरान विभिन्न प्रमुख चैराहों, मार्गों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग की गई। जिसमें यातायात पुलिस ने 85 बाइक का चालान किया। 8 चारपहिया वाहनों का भी नियमों के उल्लंघन में चालान की कार्रवाई की गई। इसके साथ ही एक वाहन को सीज कर दिया गया कुल-93 वाहनों का चालान किया गया। यातायात पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई केवल दंड देने के उद्देश्य से नहीं, बल्कि सड़कों पर अनुशासन बनाए रखने, दुर्घटनाओं को रोकने तथा नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है। हमारा उद्देश्य लोगों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना है, न कि केवल चालान काटना है। जो भी नागरिक नियमों का सम्मान करते हैं, उन्हें हमारा धन्यवाद। जो नियम तोड़ते हैं, उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई अनिवार्य है। यातायात पुलिस सभी वाहन चालकों से अपील करती है कि वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट व सीट बेल्ट अवश्य लगाएं, गति सीमा का पालन करें, मोबाइल फोन का उपयोग ड्राइविंग के दौरान न करें, सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें।







