Home उत्तर प्रदेश यातायात नियमों का पालन कर करें सुरक्षा संसाधनों का प्रयोग

यातायात नियमों का पालन कर करें सुरक्षा संसाधनों का प्रयोग

भारत भारती इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम

BHADOHI NEWS: यातायात माह नवंबर-2025 के तहत शनिवार को भारत भारती इंटर कॉलेज रामपुर में एक विशेष यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यातायात प्रभारी अनिल कुमार ने छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी देकर जागरूक किया। इस दौरान यातायात प्रभारी ने यातायात नियमों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को नियमों के प्रति सचेत किया गया। बताया कि आज-कल के बच्चे जो 18 वर्ष से नीचे होते हुए भी दोपहिए-चारपहिया वाहन चलने लगते है। जो गैरकानूनी है और बच्चों को ज्यादा जानकारी न होने से दुर्घटना हो जाती है। जिससे किसी परिवार का एक अंश चला जाता है। जो किसी के लिए बहुत दुखद होता है। उन्होंने कहा कि हमारे परिवेश में जब तक कोई घटना अपने आप पर नहीं बितती है। तब तक यह एहसास नहीं होता है कि हमारे लिए यातायात संसाधन कितने जरूरी है। किसी भी परिवार पर अगर ऐसी घटना हो जाती है तो पूरा परिवार छिन्न-भिन्न हो जाता है। जिसकी क्षतिपूर्ति कोई नहीं कर सकता है। इसलिए हमे इस बात को ध्यान में रखना चाहिए कि यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षा संसाधनों का प्रयोग करना चाहिए। अपने आस-पास के लोगों को व परिवार के सदस्यों को भी जागरूक करना चाहिए। कहा कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा है। एक नियम का पालन सैकड़ों जिंदगियां बचा सकता है। सभी नागरिकों से अपील है कि इस माह को केवल अभियान न समझें बल्कि इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं।