Home उत्तर प्रदेश यह मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास में होगा सहायक:अनिल जैन

यह मंच बच्चों के सर्वांगीण विकास में होगा सहायक:अनिल जैन

टीपीएस विजेता, पतंजली ऋषीकुल उपविजेता

PRAYAGRAJ NEWS: टैगोर पब्लिक स्कूल (टीपीएस) में विभिन्न स्पर्धाओं के लिए आयोजित अंर्तविद्यालयी प्रतियोगिता का माइलस्टोन अल्फा वाइब्स द नेक्सट जेन शो केसष् थीम पर आज सम्पन्न हुआ जिसमें नई पीढ़ी जेन्जी तथा जेन अल्फा के नए विचारों, जीवन शैली तथा तकनीक के प्रयोग से उन्नत एवं श्रेष्ठ भारत को प्रदर्शित करने का प्रयास किया गया। इसमें जिले के सीबीएसई के 17 विद्यालयों के लगभग 466 प्रतिभागियो ने प्रतिभाग किया ।
इस अवसर पर हैच और हैसल, द बुलेटिन बैटल, रिदम रिबन, डेक इट अप, मैगनेटिक मूस, डिजाइन डोम्स, ट्रैश टू ट्रेन्ड, इन्क एण्ड गिगल्स, स्पैन स्टेशन, पिक्सल पापर्स, लाइफ अनकट, फेस्टाडेल डेलआर्ट, एस द टेबल आदि ऑन स्टेज एवं ऑफ स्टेज प्रतियोगिताएं सम्पन्न हुई। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सीबीएसई के क्षेत्रीय निदेशक (आरओ) अनिल कुमार जैन ने किया। उन्होनें कहा कि प्रयागराज ना केवल तीन नदियों का संगम है बल्कि यह शहर अपनी विभिन्न कलाओं के लिए भी जाना जाता है। विद्यालय का यह मंच विभिन्न कलाओं की प्रस्तुति से बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होगा।
अतिथियों का स्वागत प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी ने किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. आरके टण्डन, प्रबन्धक अमित खन्ना, कोषाध्यक्ष पुनीत मेहरोत्रा, सारस्वत खत्री पाठशाला के सचित शोहित खन्ना तथा उप सचिव गौरांगना खन्ना उपस्थित थे।कार्यक्रम के पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के पूर्व छात्र केन्द्रीय रिर्जव पुलिस बल के सहायक कमाडेण्ट आशुतोष साहू थे। कार्यक्रम के समापन पर टीपीएस की प्रधानाचार्या अर्चना तिवारी एवं मुख्य अतिथि ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने विजयी प्रतिभागियो को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।