PRATAPGARH NEWS: राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बढ़ावा देने के लिए जनपद प्रतापगढ़ के प्रसिद्ध कवि और शायर नाजिश प्रतापगढ़ी की 42 वी पुण्यतिथि 10 अप्रैल 2026 की रात प्रसिद्ध कवियों शायरों ,साहित्यकारों, कलमकारों, एवं शहर के गणमान्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्तियों ने उन्हें अपनी रचनाओं एवं भावनाओं की माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की l उनकी याद में एक सेमिनार का आयोजन भी किया गया l कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अपर जिलाधिकारी प्रतापगढ़ आदित्य प्रजापति रहेl कार्यक्रम के संरक्षक के रूप में ओमकार राणा जिला विद्यालय निरीक्षक प्रतापगढ़ रहे.संरक्षक के रूप में डॉ दयाराम मौर्य रतन पूर्व सदस्य बाल न्यायाधीश प्रतापगढ़ रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मोहम्मद अनाम ने की। गेस्ट ऑफ़ ऑनर के रूप में सीमा भारती उप जिलाधिकारी न्यायिक लालगंज प्रतापगढ़ एवं कटियार जी उप जिलाधिकारी कलेक्ट्रेट प्रतापगढ़ रहे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रयागराज से आए हुए पूर्व निदेशक आकाशवाणी प्रयागराज लोकेश शुक्ला जी रहे।कार्यक्रम के आयोजक डॉ मोहम्मद अनीस एवं संयोजक विष्णु खंडेलवाल ख्याल होटल स्नेह प्रतापगढ़ रहे। सेमिनार की शुरुआत लोकेश शुक्ला जी द्वारा नाजिश प्रतापगढ़ी के कौमी तराना ( हम एक थे, हम एक हैं, हम एक रहेंगे,) से की गई जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। लोकेश जी ने बताया कि आज आकाशवाणी प्रयागराज नाजिश प्रतापगढ़ी साहब को श्रद्धांजलि देने के लिए शाम को 7:45 से 8:30 तक एक विशेष कार्यक्रम प्रसारित कर रहा है। सेमिनार में डॉ मोहम्मद अनीस उप प्रधानाचार्य राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रतापगढ़ की गजलों की एक किताब जिसका नाम ( मेरे अल्फाज: गजलों का गुलदस्ता) का विमोचन भी मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा किया गया। इसी के साथ जनपद की प्रसिद्ध संस्था सृजना साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष डॉ दयाराम मौर्य और मुख्य अतिथि द्वारा डॉ अनीश को साहित्य गौरव सम्मान से भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि महोदय ने अपने उद्बोधन में कहा की जनपद प्रतापगढ़ के मशहूर कवि नाजिश प्रतापगढ़ी, जिन्हें भारत के राष्ट्रपति द्वारा उनकी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रचनाओं के लिए सम्मानित और पुरस्कृत किया जा चुका है, उनकी रचनाएं आज भी समाज में आपसी भाईचारा और एकता की भावना को बढ़ावा देती है। उनकी 42 वी पुण्यतिथि पर हम उन्हें अपनी श्रद्धा के सुमन अर्पित करते हैंl उन्होंने कहा कि आज डॉ मो अनीस की गजलों की किताब का विमोचन हुआ है इसके लिए उन्हें ढेर सारी बधाई और शुभकामनाएं । गेस्ट ऑफ़ ऑनर श्रीमती सीमा भारती उप जिलाधिकारी मैडम ने कहा कि आज के इस सेमिनार में राष्ट्रीय एकता और समरसता की जो बातें हो रही है वह बहुत जरूरी है और आज समाज को इसकी जरूरत भी है ।लोकेश शुक्ला साहब ने जो ने नाजिश प्रतापगढ़ी जी का राष्ट्रीय गीत सुनाया वह बहुत ही बेहतरीन और प्रेरणादायक रह। मैं बधाई देता हूं और शुभकामना देता हूं इस कार्यक्रम की आयोजक डॉ मोहम्मद अनीश जी को जिन्होंने अपने पिताजी की याद में इतनी सुंदर राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के लिए सेमिनार का आयोजन किया। इस अवसर पर प्रमुख कवियों शायरों साहित्यकारों और अन्य प्रतिष्ठित लोगों में रहे डॉ विंध्याचल सिंह,डॉ शाहिदा, सुनील प्रभाकर, अनीश देहाती , डॉ नागेंद्र अनुज, रवि खंडेलवाल, गीता यादव ,सलमान खुर्शीद , आनंद मोहन ओझा, शैलेंद्र मिश्रा, संतोष मिश्रा, धर्मेंद्र ओझा, उमर जमील, मोहम्मद जुबेर, गयासुद्दीन आदि रहे. कार्यक्रम का सफल संचालन रहबर प्रतापगढ़ी ने किया।







