SONBHADRA NEWS: ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2025 साहित्य जगत के सशक्त हस्ताक्षर कला मर्मज्ञ यतीन्द्र मिश्र को देना सुनिश्चित हुआ है इस घोषणा की जानकारी माँ शारदा शिक्षा एवं सेवा ट्रस्ट राबर्ट्सगंज सोनभद्र के चीफ ट्रस्टी डॉ० अजय कुमार सिंह, प्राचार्या डॉ अंजली बिक्रम सिंह ने दी है। इस पुरस्कार के निर्णायक मण्डल के अध्यक्ष बहु व्यक्तित्व के धनी प्रसिद्ध साहित्यकार हेमन्त शर्मा, नागरी प्रचारिणी सभा, सरस्वती पत्रिका के सम्पादक डॉ. रविनन्दन वाराणसी के प्रधान मंत्री व्योमेश शुक्ल, निर्णायक मण्डल के संयोजक डॉ० उमेश प्रसाद सिंह ने इस पुरस्कार हेतु इनकी काव्यगत विशेषताओं के आधार पर ठाकुर प्रसाद सिंह स्मृति साहित्य सम्मान 2025 हेतु यतीन्द्र मिश्र की संस्तुति भेजी है। पूर्व में भी आप कई पुरस्कार से नवाजे गये है। जैसे भारतीय भाषा युवा पुरस्कार, राजीव गाँधी एकता पुरस्कार, 64वां राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार (स्वर्ण कमल) से सम्मानित है। यह पुरस्कार 15 नवम्बर शनिवार को मुख्य अतिथि रविन्द्र जायसवाल, राज्य मंत्री स्टाम्प एवं पंजीयन उत्तर प्रदेश सरकार के कर कमलो द्वारा देना सुनिश्चित हुआ है।







