Home उत्तर प्रदेश मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्त प्रस्तावित निर्णय के विरोध में सपा...

मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय ध्वस्त प्रस्तावित निर्णय के विरोध में सपा छात्र सभा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया

PRAYAGRAJ NEWS: मौलाना मोहम्मद अली जौहर विश्वविद्यालय को ध्वस्त किए जाने के प्रस्तावित निर्णय के विरोध में समाजवादी छात्र सभा द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज लाला लक्ष्मी नारायण डिग्री कॉलेज, सिरसा, मेजा प्रयागराज में छात्र-छात्राओं के बीच व्यापक हस्ताक्षर अभियान आयोजित किया गया। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने इसमें भाग लेकर विश्वविद्यालय के समर्थन में अपने हस्ताक्षर किए तथा शिक्षा संस्थानों की गरिमा और संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। शिक्षा के मंदिरों को बचाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आइए, शिक्षा, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए इस अभियान का हिस्सा बनें।आकाश यादव शनि,राकेश सेठ गोलू,मोहित यादव जिलाध्यक्ष छात्र सभा समाजवादी पार्टी, धीरेन्द्रप्रताप, सर्वेश,जतिन, महताब, तौसीब अहमद,इम्तियाज अहमद आदि सैकड़ो कार्यकता उपस्थित रहे।