PRATAPGARH NEWS: सड़क किनारे लगाये गये मोहर्रम के झण्डे उखाडने व गालीगलौज व धमकी को लेकर पुलिस ने सात नामजद व कुछ अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के अझारा निवासी आजाद पुत्र इसराइल ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि अझारा मंे सड़क के किनारे मोहर्रम को लेकर लगाए गए झण्डे को बीती छः जुलाई की रात आरोपियों ने उखाडकर फेंक दिया। विरोध करने पर आरोपियों ने गालीगलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने अझारा निवासी धर्मपाल व चन्द्रपाल पुत्रगण सीताराम उर्फ सितई, गुडडू सरोज पुत्र भुग्गन, विशाल पुत्र मेवालाल सरोज, प्रदीप सरोज पुत्र रामराज, नानभइया उर्फ जितेन्द्र पुत्र श्यामलाल व मोहित पुत्र जीतलाल समेत सात नामजद व कुछ अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार का कहना है कि सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जांच के बाद आगे उचित कार्रवाई की जाएगी।







