PRAYAGRAJ NEWS: मोहम्मद अली जौहर विश्विद्यालय जनपद रामपुर और पूरे भारत की एक पहचान है और यहां के गरीब मध्यम वर्ग वा आने वाली नस्लों के लिए शिक्षा का सबसे बड़ा केंद्र है। हजारों छात्र छात्राएं यहां से शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं ।इसी को लेकर आज ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन एआईएमआईएम महानगर अध्यक्ष अफसर महमूद व अली शेर खान जिलाध्यक्ष गंगापार की पूरी टीम जिला मुख्यालय पर पहुंच का जोरदार पदर्शन करते हुए अपार जिला अधिकारी l सत्यम मिश्रा के द्वारा महामहिम राष्ट्रपति महोदया एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम एक ज्ञापन सौंपा।मोहम्मद अली जौहर विश्विद्यालय को जिस तरह से ध्वस्त करने का आदेश पारित हुआ है यदि ऐसा होता है तो रामपुर सहित पूरे देश की शिक्षा के क्षेत्र को बहुत बड़ा नुकसान होगा और यहां के नौजवानों का भविष्य अंधकार में चला जाएगा।हम सभी का यह मानना है कि यह किसी पार्टी या व्यक्ति का मामला नहीं है यह शिक्षा और यहां के नौजवानों के भविष्य का मामला है।शिक्षा के इस मंदिर को बचाना सरकार और हम सब की जिम्मेदारी है।इस कदम से प्रदेश सरकार की छवि धूमिल होगी।सरकार अपने विशेष अधिकारों का प्रयोग करके जिन इमारतों का नक्शा पास नहीं है उसको पास किया जाए और शिक्षा के इस इस मंदिर को आने वाली नस्लों के लिए सुरक्षित किया जाए। एआईएमआईएम सरकार से यह मांग करती है कि वह मोहम्मद अली जौहर विश्विद्यालय ध्वस्त करने की कार्यवाही को तुरंत रोका जाए।ज्ञापन देने वालों में मुख्य रूप से शारिक कलीम युवा जिलाध्यक्ष गंगापार,महानगर प्रवक्ता इफ्तेखार अहमद मंदर, रियाजुल हक चैधरी, इमरान अहमद बख््शी, माबूद आलम,मोहम्मद अली, मोहम्मद कौशैन, मोहम्मद अफजल, तरन्नुम, नाजनीन,रुखसाना, इमराना, मोहम्मद अयाज,तारिक नदीम,मोहम्मद नसीम,निसार अहमद, आदि लोग उपस्थित थे।







