Home उत्तर प्रदेश मोरंग माफियाओं की खुली दबंगई, ओवरलोड ट्रक रोकने पर गणेश पंडाल में...

मोरंग माफियाओं की खुली दबंगई, ओवरलोड ट्रक रोकने पर गणेश पंडाल में की अभद्रता

स्थानीय नागरिकों ने दिया चेतावनी, नहीं रुकी मनमानी तो होगा आंदोलन

FATEHPUR NEWS: असोथर नगर पंचायत से बड़ा मामला सामने आया है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक गणेश चतुर्थी पूजा पंडाल में आकर मोरंग माफियाओं ने अभद्रता करते हुए कमेटी के सदस्यों को कहा कि दस हजार रूपये लेकर ओवरलोड वाहनों को निकालने दो। डंप संचालकों के गुर्गों पर गंभीर आरोप लगा है। कमेटी संरक्षकों द्वारा स्थानीय पुलिस पर मिलीभगत का भी आरोप लगाया गया है। गणेश स्थापना दिवस पर स्थानीय पुलिस ने पंडाल को एक फुट रास्ते से कम कराने का दिया आदेश किया। कमेटी के सदस्यों ने एक फुट पंडाल को कम किया। फिर डंप संचालकों के गुर्गों द्वारा गणेश स्थापना स्थल से ओवरलोड वाहनों का निकालना जारी किया गया। इस मामले पर कमेटी के सदस्यों सहित मुस्लिम समुदाय के लोगों ने भी नाराज़गी जताई है। ओवरलोड वाहनों के रोकने पर डंप संचालकों के गुर्गों के साथ कमेटी संचालकों की नोंकझोंक भी हुई। ओवरलोड वाहनों के निकलने से नवनिर्मित असोथर मुख्य मार्ग की आरसीसी मार्ग और बनी नालियां टूट गई और ग्रामीणों के चबूतरे भी दरार दिए गए। कमेटी संरक्षकों ने रात्रि जागरण और कीर्तन की बात कहते हुए देर रात 1 बजे तक ओवरलोड वाहनों को रोकने की मांग की थी। स्थानीय पुलिस के ऊपर डंप संचालकों से मिलकर चंद रुपए की बात कहते हुए कमेटी संरक्षकों को धमकाने का आरोप सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ है। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि अगर स्थानीय पुलिस कोई कार्रवाई नहीं की तो कल जिलाधिकारी को ज्ञापन देंगे फिर भी नहीं माने तो बड़ा आंदोलन करेंगे।