Home उत्तर प्रदेश मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए व्यापारियों तथा आम लोगों से किया...

मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए व्यापारियों तथा आम लोगों से किया संपर्क

घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार का संदेश लेकर निकले भाजपा कार्यकर्ता

PRAYAGRAJ NEWS: सोमवार को नवरात्र के प्रथम दिन से लागू हुए नए जीएसटी राहत को लेकर भाजपा प्रयागराज महानगर के कार्यकर्ताओं ने मोदी सरकार को धन्यवाद देते हुए व्यायारियों तथा आम लोगों से संपर्क कर उन्हें नए जीएसटी राहत स्लैब के बारे में अवगत कराया। भाजपा महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित सुभाष चौराहा से जनसंपर्क करते हुए विभिन्न प्रतिष्ठानों में “घटी जीएसटी मिला उपहार धन्यवाद मोदी सरकार” लिखा स्टीकर भी लगाया। इस दौरान व्यापारिक प्रतिष्ठानों एवं सार्वजनिक जगहों पर जाकर कार्यकर्ताओं ने व्यापारियों तथा आम लोगों को जीएसटी के नए स्लैब के विषय में बताया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनता का बोझ कम करते हुए जीएसटी में राहत देकर नवरात्र के पवित्र दिनों में खुशियों की सौगात दी है। निश्चित तौर पर इस नए स्लैब से जनता को फायदा होगा हर वर्ग को लाभ मिलेगा। पीएम मोदी ने जो कहा वो किया। भाजपा कार्यकर्ता इसी का संदेश लेकर व्यापारियों तथा आम लोगों को जागरूक भी कर रहे हैं। महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे महानगर के विभिन्न व्यापारिक क्षेत्रों में इसी तरह जागरूकता संदेश लेकर निकलें।  डॉ शैलेष पांडेय, पार्षद बबलू फ़न्टाइन,  विजय श्रीवास्तव, प्रमोद मोदी, राजेश गोंड, आशीष द्विवेदी, विक्रमजीत भदौरिया, आनंद जायसवाल, विश्वास श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, असद बबली, आनंद दुबे, आशुतोष शुक्ला, हेमंत बनर्जी, अमित गोंड आदि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।