Home उत्तर प्रदेश मोदी सरकार की विदेश नीति में भटकाव से देश की छवि हो...

मोदी सरकार की विदेश नीति में भटकाव से देश की छवि हो रही धूमिल- प्रमोद तिवारी

राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने प्रधानमंत्री पर दबाव में पश्चिम एशिया के हालात पर चुप्पी को लेकर बोला हमला
PRATAPGARH NEWS:  राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने मोदी सरकार पर देश की स्थापित परम्परागत विदेश नीति पर लगातार कुठाराघात को लेकर तीखा हमला किया है। उन्होने कहा कि दबाव महसूस कर रहे प्रधानमंत्री भारत की परम्परागत विदेश नीति की जगह भाजपा व खुद की विदेश नीति को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होने कहा कि इससे वैश्विक क्षेत्र में देश की प्रतिष्ठा धूमिल हो रही है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि संसद में पश्चिम एशिया के हालात पर प्रधानमंत्री का दिया गया वक्तव्य पूरी तरीके से देश की दृढ़ विदेश नीति को लेकर निराशाजनक रहा। उन्होने कहा कि ईरान के सर्वोच्च नेतृत्व को मार दिया गया पर प्रधानमंत्री संवेदना का एक शब्द नही बोल सके। उन्होने कहा कि अमेरिका की इस कार्रवाई की निंदा भी पीएम नही कर सके। उन्होने कहा कि इजराइल लेबनान को तबाह कर रहा है। वहां वह खुलेआम नरसंहार कर रहा है। इस मुददे पर भी पीएम की खामोशी हैरान करने वाली है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि ईरान ने भी कई अन्य देशों पर मिसाइल से हमले किये। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री इन हमलों पर भी न जाने क्यूं प्रतिक्रिया नही दे सके। उन्होने कहा कि पं0 नेहरू और इन्दिरा गांधी तथा अटल बिहारी वाजपेयी ने भारत की विदेश नीति को दृढ़ता से आगे बढ़ाया। सांसद प्रमोद तिवारी ने पीएम को लेकर सवाल दागा कि वह आखिर किस डर व भय से देश की निष्पक्ष भूमिका को लेकर अपनी आवाज नहीं उठा पा रहे हैं। उन्होने प्रधानमंत्री के द्वारा इजराइल को फादरलैण्ड बताने को भारत माता का अपमान भी करार दिया। उन्होने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान का समर्थन करते हुए कहा कि पीएम की कमजोरी से साबित हो रहा है कि वह समझौतावादी प्रधानमंत्री बन गये हैं। उन्होने कहा कि सरकार संसद सत्र में पश्चिम एशिया संकट पर विपक्ष को चर्चा नही करने दे रही है। उन्होने कहा कि विपक्ष और कांग्रेस देशहित पर संसद में चर्चा के लिए तैयार है। सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि सरकार महत्वपूर्ण मुददों पर चर्चा नही कराना चाहती। उन्होने कहा कि मोदी सरकार को निडर होकर भारत की दृढ़ विदेश नीति को स्वीकार्य करना चाहिए। वहीं सांसद प्रमोद तिवारी ने महिला आरक्षण को लेकर भी मोदी सरकार पर नीति और नियति साफ नही रखने को लेकर घेराबंदी की है। उन्होने देश में लगातार बढ़ती मंहगाई को लेकर भी मोदी सरकार पर अर्थव्यवस्था की तबाही का आरोप लगाया। उन्होने कहा कि इस समय अरहर तथा मूंग की दाल व फल एवं खाद्यान्न तेल आदि के दामों में बेतहाशा बढ़ोत्तरी चिंताजनक है। सांसद प्रमोद तिवारी का बयान बुधवार को मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल के हवाले से निर्गत हुआ है।