Home उत्तर प्रदेश मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारी कब लेगी:विजय प्रकाश                  

मोदी सरकार अपनी जिम्मेदारी कब लेगी:विजय प्रकाश                  

PRAYAGRAJ NEWS: कांग्रेस के पूर्व विधायक और जोनल कोऑर्डिनेटर विजय प्रकाश ने केंद्र की मोदी सरकार से पूछा है कि 11 साल से सत्ता में होने के बावजूद वह अपनी जिम्मेदारी कब लेगी , कब तक नेहरू इंदिरा जी कीआड़ लेती रहेगी । शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा अपराह्न अपने सम्मान में हुए स्वागत समारोह में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश का नेतृत्व सिर्फ सफलताएं लेने के लिए ही नहीं विफलता के लिए भी होता है। आपरेशन सिंदूर का श्रेय तो प्रधानमंत्री मोदी लेते हैं, पहलगाम हमले के बाद अपनी छवि बचाने के लिए सशस्त्र बलों का इस्तेमाल किया, किंतु सीजफायर पर ट्रंप के 29 बार किये दावों पर खामोश क्यों हैं, क्यों नहीं उन्हें  झूठा साबित करते। कहा कि देश के नागरिकों की सुरक्षा प्रधानमंत्री की है, फिर चाहे मणिपुर हो, दिल्ली के दंगे या पहलगाम आतंकी हमला। इससे वे बच नहीं सकते। शहर अध्यक्ष फुज़ैल हाशमी ने उनका शाल ओढ़ा तथा प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान करते पार्टी के प्रति 45 सालों से अधिक की गयी लंबी सेवाओं का जिक्र किया। उन्होंने संगठन में सभी के सहयोग से आगामी चुनावों में जीत का भरोसा दिलाया। कोआर्डिनेटर हरिकेश त्रिपाठी, पूर्व प्रदेश महासचिव सुधाकर तिवारी, अरशद अली, ज़िया उवैद, अनूप त्रिपाठी, परवेज़ सिद्दीकी, सुष्मिता यादव, तस्लीमुद्दीन, मानस शुक्ला, मो हसीन, राकेश पटेल, अफरोज अहमद, संतोष मिश्रा, मोहम्मद , जाहिद नेता, दीप चंद्र शर्मा, मुख्तार अहमद , विशाल सोनकर  साबिर फरीदी, सचिन कुशवाहा, नफीस कुरैशी, कामेश्वर सोनकर, तबरेज परवेज़, केशव पासी, मेहताब खां, अहमद उल्लाह सहित अनेक  मौजूद थे।