PRATAPGARH NEWS: शासन के मंशानुसार भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ के निर्देश के क्रम में मोहम्मद इजहार जिला समन्वयक मध्यान्ह भोजन के मार्गदर्शन तथा प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता के संयोजन में मध्यान्ह भोजन योजनान्तर्गत ‘तिथि भोजन’ कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड मान्धाता के मॉडल उच्च प्राथमिक विद्यालय कटरा गुलाब सिंह में श्रीमती गीता देवी सभासद एवं जन समुदाय के सहयोग से आयोजित किया गया। जनप्रतिनिधि गीता देवी सभासद कटरा गुलाब सिंह बाजार वार्ड नंबर 9 अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के आयोजक प्रभारी प्रधानाध्यापक मोहम्मद फरहीम, मार्गदर्शक मुहम्मद इजहार जिला समन्वक एमडीएम, संयोजक श्री प्रभाकर यादव खंड शिक्षा अधिकारी मान्धाता तथा संरक्षक श्री भूपेंद्र सिंह जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रतापगढ़ रहे। बच्चों को तिथि भोजनमेंसूखेमेवे, बादाम, काजू, किशमिश, खजूर, मखाना आदि का पैकेट वितरित किया गया। तिथि भोजन के अंतर्गत दिए जाने वाले भोजन का मेन्यू प्रभारी प्रधानाध्यापक मुहम्मद फरहीम एवं विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों द्वारा तय किया गया था। विद्यालय में कुल नामांकित 368 बच्चों में 267 बच्चे उपस्थित रहे। तिथि भोजन खाकर बच्चे प्रफुल्लित दिखे। इस मौके पर विद्यालय प्रबंध समिति की अध्यक्ष श्रीमती श्वेता अग्रहरि,दीपक जायसवाल, योगेश कुमार अग्रहरी,शिक्षक पितामह यादव, कौशल प्रताप सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, नीतू वर्मा, रोशन आदि उपस्थित रहे।







