Home उत्तर प्रदेश मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान, मुख्य अतिथि ने बढ़ाया उत्साह

मेधावी छात्रों का हुआ भव्य सम्मान, मुख्य अतिथि ने बढ़ाया उत्साह

KAUSHAMBI NEWS: धर्मा देवी इण्टर कॉलेज, केन कनवार के प्रांगण में सत्र 2025-26 के मेधावी छात्र-छात्राओं के सम्मान में भव्य समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर भारत समाचार के मुख्य सलाहकार शैलेश मिश्रा मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में राजेश कुमार अग्रहरि पूर्व प्रधान उपस्थित रहे।समारोह में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज एवं डी डी कॉन्वेंट स्कूल के उन छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपनी-अपनी कक्षाओं में शीर्ष 5 स्थान प्राप्त किए। सभी मेधावियों को उनकेअभिभावकों की उपस्थिति में अंकपत्र, शील्ड प्रदान की गई। साथ ही अपने-अपने विंग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को अंकपत्र, शील्ड, बैग एवं 500 रुपये नकद पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया।विभिन्न वर्गों के टॉपर्स में नर्सरी से कक्षा 1 तक सोना देवी, कक्षा 2 से 5 तक हिमांशी, कक्षा 6 से 8 तक प्रतीक नामदेव, कक्षा 9 में सृष्टि तथा कक्षा 11 में आदित्य गुप्ता ने प्रथम स्थान हासिल किया।मुख्य अतिथि शैलेश मिश्रा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन और नियमित अध्ययन का महत्व बताया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सिराथू बार एसोसिएशन के महामंत्री राम करन यादव, रेवती रमण, नील कमल मिश्र, प्रबंधक राम सुभग त्रिपाठी, डी डी कॉन्वेंट स्कूल के प्रधानाचार्य  एस बी सिंह सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं अभिभावक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन रामशंकर सिंह ने किया।इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में कौशांबी जनपद का नाम रोशन करने वाले छात्र राज पांडेय एवं अनुराग कुमार को उनके मार्गदर्शक शिक्षक बलवंत कुमार सहित 5 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों के उत्साहवर्धन के साथ-साथ उन्हें भविष्य में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया गया।