Home उत्तर प्रदेश मेजा क्षेत्र के अकीदत मंदो ने अलविदा जुमा की नमाजअदा की

मेजा क्षेत्र के अकीदत मंदो ने अलविदा जुमा की नमाजअदा की

PRAYAGRAJ NEWS:  मदीना मस्जिद में जुटे मुस्लिम, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।प्रयागराज के मेजा तहसील क्षेत्र के उरूवा विकास खंड अंतर्गत सोरांव गांव में स्थित मदीना मस्जिद में शुक्रवार को रमजान माह के आखिरी जुमे पर अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई।इस अवसर पर बड़ी संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद में एकत्र हुए और देश-प्रदेश में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं । नमाज से पूर्व मौलाना अजहर अली ने रमजान महीने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने रोजा, नमाज और नेक कामों की अहमियत बताई। मौलाना ने कहा कि रमजान का महीना सब इबादत और इंसानियत की राह पर चलने का संदेश देता है। उन्होंने लोगों से आपसी भाईचारा बनाए रखने और जरूरतमंदों की मदद करने की अपील की। मौलाना अब्दुल कलाम ने अपने संबोधन में कहा कि रमजान का महीना इंसान को नेक रास्ते पर चलने की सीख देता है। उन्होंने जोर दिया कि अलविदा जुमा हमें जीवन में सद्भाव,भाईचारा और इंसानियत को सर्वोपरि रखने की याद दिलाताहै। उन्होंने समाज में शांति और एकता बनाए रखने का आह्वान करते हुए कहा कि जरूरतमंदों की सहायता करना और आपसी प्रेम बढ़ाना ही इस पवित्र महीने का वास्तविक संदेश है।नमाज के दौरान मस्जिद परिसर और आसपास का वातावरण पूरी तरह धार्मिक आस्था में डूबा रहा।