Home उत्तर प्रदेश मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मिर्जापुर में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

मेजर ध्यानचंद की स्मृति में मिर्जापुर में खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता)  शनिवार को फिट इंडिया मूवमेंट युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तहत हॉकी के महान जादूगर पद्मभूषण मेजर ध्यानचंद के पुण्यतिथि एवं राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर स्पोर्ट्स स्टेडियम भिस्कुरी पहाड़ी,मिर्ज़ापुर में 29 अगस्त को भव्य खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक  रमाशंकर सिंह पटेल ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रतियोगिता का फीता काटकर विधिवत शुभारंभ किया. इस अवसर पर हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विधायक ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए अपने संबोधन में कहा कि आज प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता और प्रेरणा से खेल जगत को नई दिशा मिल रही है। प्रदेश सरकार द्वारा खिलाड़ियों को न सिर्फ प्रोत्साहन दिया जा रहा है,बल्कि उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नौकरी एवं सम्मानजनक अवसर भी प्रदान किए जा रहा हैं।उन्होंने आगे कहा कि मेजर ध्यानचंद जी का जीवन हर खिलाड़ी के लिए प्रेरणा है। खेल सिर्फ जीत-हार का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, संघर्ष और आत्मविश्वास का प्रतीक है। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी, बड़ी संख्या में खिलाड़ी, खेल प्रेमी उपस्थित रहे।