Home उत्तर प्रदेश मेगा डिजिटाइजेशन डे पर एडीएम की ताबड़तोड़ कार्रवाई बूथों व डिजिटाइजेशन सेंटरों...

मेगा डिजिटाइजेशन डे पर एडीएम की ताबड़तोड़ कार्रवाई बूथों व डिजिटाइजेशन सेंटरों पर मिली तेज़ी प्रगति सुधारने के निर्देश

JAUNPUR NEWS: मेगा डिजिटाइजेशन डे पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान ने शनिवार को विधानसभा 366 जौनपुर के विभिन्न बूथों व हेल्प डेस्क का आकस्मिक निरीक्षण किया। एडीएम ने इसके साथ ही टीडी कॉलेज, नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय और कलेक्ट्रेट सभागार में बनाए गए डिजिटाइजेशन सेंटरों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के तहत गणना प्रपत्रों के संग्रहण एवं डिजिटाइजेशन कार्य की समीक्षा करते हुए एईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ को कार्य में और गति लाने तथा संतोषजनक प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हेल्प डेस्क पर तैनात कर्मचारी लोगों को एसआईआर फॉर्म भरने में सक्रिय रूप से सहायता प्रदान कर रहे हैं। वहीं सभी नगर निकायों द्वारा लाउडस्पीकर और माइक अनाउंसमेंट के माध्यम से आमजन से अपील की जा रही है कि वे समय पर अपना एसआईआर फॉर्म भरकर जमा करें। एडीएम ने स्पष्ट कहा कि पुनरीक्षण कार्य अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसे पूरी गंभीरता, शीघ्रता और शत-प्रतिशत गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।