पुलिस विभाग में पेश की मानवता की मिशाल
PRATAPGARH NEWS: बाघराय के पूरे खोई गांव निवासी व बाघराय थाने के चौकीदार अशोककुमार उर्फ बबलू सरोज (46वर्ष) पुत्र स्वर्गीय ननकूप्रसाद बीते मंगलवार की शाम चार बजे बाइक से बाघराय से घर जाते समय बाघराय मे सामने से आ रही आटो ने जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर ही चौकीदार की मौत हो गयी पुलिह ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। देर रात मृतक चौकीदार की पत्नी सुनीतादेवी की तहरीर पर पुलिस ने आटो चालक देवा विश्वकर्मा पुत्र काशीप्रसाद निवासी बाघराय के विरूद्ध विभिन्न धाराओ मे मुकदमा दर्ज कर आटोचालक की खोजबीन तेज कर दी।,बुधवार को दिन मे शव एक बजे पहुचने पर परिजनो मे चीख पुकार मच गयी परिजन आटो चालक की गिरफ्तारी की मांग पर अड गये थानाध्यक्ष श्रवणकुमार व प्रधान प्रतिनिधि संतोषकुमार पान्डेय ने उपजिलाधिकारी कुन्डा से वार्ता कर परिजनो को संतुष्ठ करवाया। मृतक की पत्नी सुनीतादेवी ने जिलाधिकारी के नाम मांगपत्र थानाध्यक्ष बाघराय को सौपा, जिसमे दो बीघा जमीन,मुख्यमंत्री राहत कोष से पचास लाख, कृषक बीमा पांच लाख,ऐक्सीडेन्टल लाभ, आवास व पारिवारिक सहायता लाभ की मांग की गई है। इधर दोपहर मे थानाध्यक्ष श्रवणकुमार ने थाना स्टाफ की ओर से मृतक चौकीदार की पत्नी को पचास हजार नगद राशि सौपी। थानाध्यक्ष व एसडीएम के फोन पर मिले आश्वासन पर एक घंटे बाद शव परिजन अन्तिमसंस्कार के लिए श्रृगवेरपुरघाट के लिए रवाना हुए। थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ श्रृगबेरपुर घाट पर आकर मृतक अशोक कुमार चौकीदार के अन्तिमसंस्कार मे शामिल होकर जहां मानवता की मिशाल पेश की है वही पुलिस अधीक्षक डाक्टर अनिलकुमार का मान बढाया है। थानाध्यक्ष के इस मानवीय व्यवहार से क्षेत्र मे आज पुलिस विभाग की सराहना हो रही है।काश ऐसे थानाध्यक्ष हमेशा क्षेत्र मे होते।







