JHANSI NEWS: महानगर की जैन समाज के एक शिष्ट प्रतिनिधि मंडल ने मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में विराजमान आचार्य श्री विशुद्धसागरजी महामुनिराज के परम प्रभावक शिष्य मुनिश्री समत्वसागर जी महाराज एवं मुनिश्री सौम्यसागर जी महाराज को वीरभूमि झाँसी महानगर में आगमन एवं मंगल प्रवास हेतु श्रीफल भेंट कर विनम्र निवेदन किया। प्रतिनिधि मंडल में श्री भगवान महावीर लोक कल्याण समिति के महामंत्री शैलेन्द्र जैन प्रेस, मंत्री सुरेन्द्र जैन बक्सा, दिगम्बर जैन पंचायत समिति के महामंत्री वरुण जैन, करगुंवा तीर्थ मंत्री संजय सिंघई, प्यावल तीर्थ मंत्री खुशाल जैन, पुलक जन चेतना मंच (मुख्य शाखा) के निवर्तमान अध्यक्ष दिनेश जैन डीके तथा भारत विकास परिषद् विवेकानन्द के अध्यक्ष सौरभ जैन सर्वज्ञ उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूज्य मुनिसंघ ने अपने प्रवचनों में झाँसी वासियों को मंगल आशीर्वाद प्रदान करते हुए शीघ्र ही नगर आगमन के संकेत दिए।







