KAUSHAMBI NEWS: मुख्य विकास अधिकारी विनोद राम त्रिपाठी ने उदयन सभागार में आयोजित जिला व्यापार बन्धु समिति की बैठक में व्यापारियों की समस्याओं को सुनकर संबंधित अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने ओसा मण्डी परिसर के अन्दर तौल के लिए धर्मकांटा लगाए जाने के प्रकरण पर सचिव, मण्डी को आगामी बैठक तक कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में नगर पंचायत सराय अकिल के मुक्तिधाम में समर सेबल लगने की मांग पर अधिशासी अधिकारी ने बताया कि बोर्ड बैठक में प्रस्ताव पास हो गया है। बैठक में श्रम प्रवर्तन अधिकारी नेहा यादव ने विभागीय योजनाओं की जानकारी देते हुए व्यापारियों से श्रमिकों का पंजीयन कराने की अपील की। बैठक में प्रवेश केसरवानी, जगदीश चन्द्र वैश्य, विपिन केसरवानी, प्रमेश गुप्ता, कृष्ण चन्द्र वैश्य, राजू केसरवानी, कुलदीप तिवारी, हर्ष एवं विमल गुप्ता सहित आदि उपस्थित रहें।







