Home उत्तर प्रदेश मुक्खा फाल में तीन व्यक्तियों के डुबने की आशंका

मुक्खा फाल में तीन व्यक्तियों के डुबने की आशंका

SONBHADRA/GHORAWAL NEWS: थाना घोरावल पर बीते रविवार को  बुद्धु बैगा पुत्र स्व0 गोटई बैगा निवासी मरुवट(शिवद्वार) थाना घोरावल जनपद सोनभद्र द्वारा सूचना दी कि उनका छोटा भाई श्रीराम पुत्र गोटई उम्र करीब 45 वर्ष जो गांव के कुछ लोगों के साथ कुछ काम से दिनांक 20.09.2025 को ग्राम परसीया गये थे, वापस आते समय मुख्खाफॉल में पानी का बहाव तेज होने के कारण उनका भाई पानी में डूबकर लापता हो गया है। परिजनों द्वारा काफी खोजबिन करने के पश्चात नहीं मिले पर पुलिस को सूचना सोमवार को दिया। वहीं दुसरा प्रकरण भी दिनांक 21.09.2025 को चार युवको (विशाल पटेल, शिवम, राहुल पटेल, व इंद्रजीत पटेल) द्वारा रॉबर्ट्सगंज से थाना घोरावल अन्तर्गत पिकनिक स्पॉट मुख्खाफॉल पर घूमने के लिये गये थे । मुख्खाफाल में चारो तरफ से पानी से घिरे टीले पर भोजन बनाकर  खाया । उसी  समय गेट खुल जाने  से पानी का बहाव तेज हो गया जिससे बाहर निकलते समय दो युवक राहुल पटेल पुत्र परमेश्वर पटेल निवासी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र व इंद्रजीत पटेल पुत्र स्व0 राम अचल पटेल निवासी नई बाजार थाना रॉबर्ट्सगंज जनपद सोनभद्र* पानी में डूबकर लापता हो गए हैं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से तीनों व्यक्तियों की खोजबीन की जा रही है। तथा प्रभारी निरीक्षक शिव प्रताप वर्मा ने बताया कि एस0डी0आर0आफ0 को सूचना दे दी गई है। मौके पर शांति एवं कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है।