Home उत्तर प्रदेश मीरजापुर पुलिस ने धर्मांतरण के खेल को किया फेल, पांच लोग गिरफ्तार

मीरजापुर पुलिस ने धर्मांतरण के खेल को किया फेल, पांच लोग गिरफ्तार

MIRZAPUR NEWS: मंगलवार को अहरौरा थाना क्षेत्र में हिंदू धर्म के लोगों को लालच देकर ईसाई धर्म में बदलने के सम्बन्ध में आरोप लगाते हुए इंद्रासन नाम के व्यक्ति ने अहरौरा थाने में एक शिकायत दर्ज कराई,पुलिस ने तहरीर के आधार पर धारा 3/5(1) उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म परिवर्तन प्रतिषेध अधिनियम, 2021 के तहत देव सहायम डैनियल राज और मिथिलेश कुमार कोल के खिलाफ मामला दर्ज किया । अब इस मामले की जांच उ०नि० आशीष कुमार सिंह द्वारा की जा रही है। अहरौरा पुलिस ने एक चर्च में छापा मारा, जहां कुछ लोगों को धर्म परिवर्तन के लिए इकट्ठा किया गया था। पुलिस ने पाया कि दो लोग, देव सहायम डैनियल राज पुत्र देवबिचईया निवासी टी०एन० कुदकुड़ी थाना पुलियनगुड़ी जनपद तेनकाशी तमिलनाडु और मिथिलेश कुमार कोल पुत्र रमाशंकर कोल नि० भरौलियों थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र कोलोगों को प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रोत्साहित कर रहे थे। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। देव सहायम डैनियल राज ने पूछताछ में बताया कि उसे इंडियन मिशनरीज सोसाइटी तिरुनिवेली (तमिलनाडु) ने अहरौरा और नौगढ़ क्षेत्र का फील्ड इंचार्ज नियुक्त किया है। वह जुलाई 2025 से मीरजापुर के सेन्ट माइकल चर्च में रहकर इस संगठन के लिए काम कर रहा है। इससे पहले वह मधुपुर सोनभद्र में कार्यरत था।डैनियल राज ने बताया कि संगठन के माध्यम से वे निर्बल, पिछड़े और आदिवासी वर्ग के लोगों को “चंगाई प्रार्थना सभा” और आर्थिक मदद का प्रलोभन देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। वे गांव-गांव जाकर महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण और आर्थिक मदद के बहाने चर्च गतिविधियों से जोड़ते हैं और धीरे-धीरे उनका धर्मांतरण कराते हैं। अहरौरा क्षेत्र में करीब डेढ़ वर्ष से कोई फील्ड इंचार्ज नियुक्त नहीं था, क्योंकि पुलिस ने पूर्व में अवैध रूप से बनी दो चर्चों का ध्वस्तीकरण करके मुकदमें दर्ज किए थे। जुलाई 2025 से उसे पुनः इस कार्य को करने के लिए भेजा गया है। अहरौरा क्षेत्र में ईसाई धर्म का प्रचार करने के लिए 8 प्रचारक नियुक्त हैं। ये प्रचारक गांव-गांव जाकर कमजोर और पिछड़े वर्ग के लोगों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित करते हैं। महिलाओं को सिलाई और कढ़ाई का काम सिखाने के बहाने प्रार्थना सभाओं में लाया जाता है और उन्हें ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है। इन्हें बाइबिल दी जाती है और प्रभु यीशु के बारे में गाने गाने के लिए प्रेरित किया जाता है। इस तरह से उनका धर्म परिवर्तन कराया जाता है। इण्डियन मिशनरीज सोसाइटी तिरूनिवेली इन प्रचारकों को वेतन और अन्य सुविधाएं प्रदान करती है। पुलिस ने  देव सहायम डैनियल  निवासी टी०एन० कुदकुड़ी थाना पुलियनगुड़ी जनपद तेनकाशी तमिलनाडु,मिथिलेश कुमार कोल  निवासी भरौलियाँ थाना राबर्टसगंज जनपद सोनभद्र,ओमप्रकाश निवासी रजौली थाना अदलहाट मीरजापुर,पारस सोनकर  निवासी अनगढ़ रोड पुरानी अंजही थाना कोतवाली कटरा मीरजापुर,थामस राम सेवक निवासी करवदिया थाना चकिया जनपद चंदौली कुल पांच अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
अभियुक्तों के कब्जे से  सैलरी वेतन भत्ता, खर्चा सम्बन्धी रजिस्टर,डोनेशन रजिस्टर, धर्मान्तरण में संलिप्त व्यक्तियों का व्यक्तिगत डेटा और धर्मान्तरण कराये गये व्यक्तियों से सम्बन्धित रजिस्टर,मोबाइल फोन – 04,लैपटॉप – 01 डीवीआर – 01 जिसमें महत्वपूर्ण डिजिटल साक्ष्य उपलब्ध हैं बरामद किया गया है। एसएसपी सोमेन वर्मा ने बताया कि देव सहायम डैनियल राज के खिलाफ पहले से ही धर्म परिवर्तन अधिनियम और अन्य धाराओं के तहत एक मामला दर्ज है। अब तक 70 लोगों का धर्मांतरण कराया गया है और 500 लोगों की सूची बनाई गई है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है । इस टीम में सदानन्द सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर मय टीम,उ0नि0 आशीष कुमार सिंह, चौकी प्रभारी अहरौरा नगर, थाना अहरौरा, जनपद मीरजापुर,राजीव कुमार सिंह, प्रभारी एसओजी मीरजापुर मय टीम,मानवेन्द्र सिंह, प्रभारी सर्विलांष सेल मय टीम शामिल रहे।