MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार सोमवार को भारतीय जनता पार्टी मीरजापुर के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के अध्यक्षता में जिले के विभिन्न मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया । नगर विधानसभा के नगर पश्चिमी के विन्ध्याचल में मुख्य अतिथि विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधानसभा के सक्तेशगढ़, अदलहाट, अहरौरा में बतौर मुख्य अतिथि विधायक रमाशंकर सिंह पटेल, चुनार विधानसभा के नरायनपुर मण्डल में बतौर मुख्य अतिथि जिलामंत्री डॉ0 विजय सिंह उपस्थित रहे । तिरंगा यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर देश की एकता, अखंडता एवं राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया । तिरंगा यात्रा के माध्यम से कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र के प्रति समर्पण, सम्मान एवं देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया । इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष सोहन श्रीमाली, जिला पदाधिकारीगण, सभी मंडलों के मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, शक्ति केंद्र संयोजक, बूथ अध्यक्षगण तथा सभी मोर्चों के अध्यक्ष एवं महामंत्रीगण सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पंडित भावेश शर्मा ने दिया ।







