Home उत्तर प्रदेश मीडिया बनाम हिंडालको मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच हुआ सम्पन्न

मीडिया बनाम हिंडालको मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच हुआ सम्पन्न

SONBHADRA NEWS:  हिंडालको 11 बनाम मीडिया 11 मैत्रीपूर्ण मैच जनपद सोनभद्र के रेणुकूट में आज हिंडालको इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी आयोजित मीडिया बनाम हिंडालको मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच हुआ सम्पन्न। गौरतलब है कि हिंडलको क्रिकेट ग्राउंड में हिंडालको एकादश ने ट्रांस जीत कर मीडिया एकादश को फील्डिंग करने का न्योता दिया निर्धारित 10 ओवर में मीडिया ने 74 रन का स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में हिंडालको ने 9 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर भारी जीत दर्ज की क्रिकेट ग्राउंड रेणुकूट में मीडिया XI और हिंडाल्को XI के बीच होने वाले फ्रेंडली क्रिकेट मैच में जिले के मानिंद पत्रकार शामिल हुए। यह मैच हमारे रिश्ते को मज़बूत करने और साथ में खेल के मज़ेदार पल बिताने के लिए हुआ। पूर्वांचल मीडिया क्लब के अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय को गुलदस्ता, तोहफ़ों देकर सम्मानित किया गया।हिंडाल्को XI और मीडिया XI के बीच फ्रेंडली क्रिकेट मैच होस्ट करना गर्व का पल था, जहाँ लगभग 100 मीडिया प्रोफेशनल्स खेल भावना और भाईचारे का जश्न मनाने के लिए एक साथ आए। मैदान जोश, हेल्दी कॉम्पिटिशन और आपसी सम्मान से भरा हुआ था सच में हेडलाइंस और इंडस्ट्रीज़ से परे पार्टनरशिप और टीमवर्क का एक शानदार मेल रहा। इस मौके पर यशवन्त सिंह, सजल सहाय, प्रशांत श्रीवास्तव, पब्लिक रिलेशनशिप ऑफिसर हिंडाल्को इंडस्ट्रीज लिमिटेड, रेणुकूट सोनभद्र, पूर्वांचल मीडिया क्लब अध्यक्ष विवेक कुमार पाण्डेय, मान्यता प्राप्त पत्रकार शैख जलालुदीन, अखिलेश मिश्रा, प्रभात, नईम गाजीपुर, राहुल श्रीवास्तव, सतीश भाटिया, मुकेश श्रीवास्तव, मनीष जायसवाल, अंशुमान पाण्डेय सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।