Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी की उपस्थ्ति में निःशुल्क मेगा सर्वाइकल...

मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी की उपस्थ्ति में निःशुल्क मेगा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन का किया गया आयोजन

66
0

जिलाधिकारी ने कहा कि यह सर्वाइकल कैंसर के प्राइमरी प्रिवेंशन के लिए वैक्सीन है। उन्होंने ‘‘प्रिवेंशन इज आलवेज बेटर दैन क्योर’’ कोट करते कहा कि इस टीकाकरण से सर्वाइकल कैंसर से बचाव किया जा सकता है, बाद में सिर्फ इलाज होता है। यहीं बताने के लिए हम सब मिशन शक्ति अभियान के तहत आपके बीच उपस्थित हुए है। उन्होंने कहा कि आप सब सौभाग्यशाली है, जोकि आपको निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु टीकाकरण हो रहा है अन्यथा लोग पैसे खर्च कर भी यह एचपीवी टीका लगवाते है।
जिलाधिकारी ने छात्राओं से कहा कि नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति अभियान 5.0 का प्रारम्भ किया गया है। उन्होंने कहा कि नवरात्रि में हम सब मां दुर्गा की पूजा कर शक्ति की आराधना करते है, इसलिए विभिन्न महिला अधिकारियों के द्वारा आपको जागरूक किया जा रहा है कि महिलाएं किसी से कमजोर नहीं है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं बड़े-बड़े पदो पर रहकर अपने दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर रही हैं।

प्रयागराज। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन पर आधारित मिशन शक्ति-5.0 अभियान के अंतर्गत महिलाओं को स्वस्थ बनाये रखने एवं सर्वाइकल कैंसर से बचाव हेतु जिलाधिकारी  मनीष कुमार वर्मा की उपस्थिति में शुक्रवार को राजकीय बालिका इण्टर कालेज में रोटरी क्लब, इलाहाबाद के सहयोग से निःशुल्क मेगा सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन एवं मिशन शक्ति जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।
जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत आयोजित सर्वाइकल कैंसर वैक्सीनेशन के अवसर पर राजकीय बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि सर्वाइकल कैंसर की समस्या महिलाओं में लगातार बढ़ रही है और इससे प्रत्येक वर्ष बहुत सी महिलाओं की मृत्यु भी हो रही है। यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए बनायी गयी है और यह पूरी तरह से सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि अन्य वैक्सीनों की तरह यह वैक्सीन भी महिलाओं के लिए अति आवश्यक है। यह वैक्सीन बालिकाओं को 09 से 15 वर्ष की आयु में लगाये जाने पर सबसे ज्यादा प्रभावी है। इसे 15 वर्ष की आयु के बाद भी लगाया जा सकता है, किंतु उम्र के साथ इसकी प्रभाविता घटती जाती है, इसलिए इसके प्रति कम उम्र में ही जागरूक होने की आवश्यकता है।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सर्बजीत सिंह, महिला थानाध्यक्ष वंदना पाण्डेय, वन स्टाप सेंटर मैनेजर निलेशा यादव, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, प्रधानाध्यापिका, अध्यापिकाएं, इलाहाबाद रोटरी क्लब के सदस्य सहित अन्य सम्बंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।