PRAYAGRAJ NEWS: हल्की ठंड में शुरु हुए माहे रमज़ान के अब तक पंद्रह रोज़े पूरे हो चुके हैं।और धीरे धीरे कर गर्मी ने भी दस्तक देनी शुरू कर दी है।रोज़ादारों की इफ्तारी में अब ठंडे पेय पदार्थ भी शामिल होने लगे हैं।माहे रमज़ान की अब उल्टी गिनती शुरू हो गई है।आखरी रमज़ान के 19,20,21वां दिन में तीन दिन हज़रत अली अलैहिस्सलाम की शहादत में जहां गुज़र जाएंगे वहीं शबे कद्र की रात भर तिलावत व नमाज़ ए क़ज़ा ए उम्र में मुस्लिम मसरुफ़ रहेंगें।बाक़ी बचे दिन खरीदारी की मसरुफियत में गुज़र जाएंगे।फ़राक सुल्तान ,तय्यब हुसैन ,रिंकी सिंह पूजा कुमारी ,प्रिया निषाद ,कान्हा सिंह आदि ने एक साथ एक दस्तरख्वान पर होली और रमज़ान की डिशेज़ के बीच करी इफ्तारी।होली और रमज़ान के एक साथ पड़ने पर जहां हिन्दू के घर से गुझिया पापड़ ठण्डई तो मुस्लिम के घर से पकौड़ी चना मटर और दही की फुल्की लाई गई और सभी ने रंगों के पर्व की बधाई दी और कहा इस बार ईफ्तारी में घुली नज़र आई एकता की रंगीन छटा।
आज माहे रमजान का तीसरा जुमा
उम्मुल बनीन सोसायटी के महासचिव सैय्यद मोहम्मद अस्करी ने बताया की आम तौर पर माह में चार जुमा ही पड़ता है लेकिन इस माहे रमज़ान में हो सकता है पांच जुमा पड़ जाए। इफ़्तारी के जारी कैलेण्डर के अनुसार दो रमज़ान को पहला जुमा और नौ रमज़ान को दूसरा जुमा पड़ा था।आज माहे रमज़ान की सोलह को तीसरा जुमा है।इस तरहा अगला जुमा तेईस रमज़ान को होगा और माहे रमज़ान के आखरी रोज़े के दिन यानि तीसवें रोज़े पर भी जुमा होगा।अस्करी ने बताया की अगर उन्नतिस को ईद का चांद हो गया तो फिर पांचवें जुमा का मामला अटक सकता है और उस दिन ईद उल फितर पड़ेगी ।ऐसे में ऐसी सम्भावना है कि तेईसवीं रमज़ान को पड़ने वाला चौथा जुमा को जुम्मतुल विदा मान कर नमाज़ अदा की जाए और अगर उन्नतिस का चांद नहीं दिखाई दिया तो फिर तीस रमज़ान को फिर से जुम्मतुल विदा की नमाज़ अदा की जाए।







