Home उत्तर प्रदेश मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, धराए बाल अपचारी

मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म, धराए बाल अपचारी

PRATAPGARH NEWS: मासूम के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को लेकर उदयपुर पुलिस ने तीन बाल अपचारियों के खिलाफ दुष्कर्म तथा पास्को एक्ट का केस दर्ज किया है। वहीं पुलिस ने आरोपी बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। उदयपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में पीड़ित के मुताबिक बीती तेइस मई को दिन में तीन बजे शौंच को गयी छह वर्षीय मासूम के साथ तीन बाल अपचारियों ने जबरिया दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। मासूम का पिता निमंत्रण के लिए बाहर गया था। देर रात घर वापस आया तब अपनी बेटी की तबियत ठीक न देख पूछताछ की। पूछताछ में मासूम ने रोते बिलखते घटना से पिता व परिजनों को अवगत कराया। तहरीर के आधार पर उदयपुर पुलिस ने पड़ोसी गांव पथरिया बोझी गांव निवासी आरोपी सोनू पुत्र राजकुमार, सत्येन्द्र पुत्र रामसमुझ व युवराज पुत्र सूरज पाल के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। उदयपुर पुलिस द्वारा घटना में नामजद तीनों बाल अपचारियों को हिरासत में ले लिया गया है। इस बाबत उदयपुर थाना का प्रभार देख रहे टेªनी आईपीएस आफताब आलम का कहना है तीनों बाल अपचारियों को जेजे बोर्ड भेज दिया गया है।