Home उत्तर प्रदेश मारपीट व धमकी को लेकर पीड़ित ने दी तहरीर

मारपीट व धमकी को लेकर पीड़ित ने दी तहरीर

PRATAPGARH NEWS:  मारपीट व धमकी की घटना को लेकर पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के कैथौला निवासी शेर बहादुर सिंह पुत्र स्व0 संतबक्श सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती पांच मार्च को दोपहर करीब दो बजे गांव के कुछ लोगों ने रंजिशन गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने पीड़ित व उसके भाई को पत्थर फेंक कर मारा। जिससे पीड़ित चुटहिल हो गया। जमीन के विवाद को लेकर आरोपियो ने जानलेवा धमकी भी दी। पीडित का यह भी आरोप है कि आरोपीगण पूर्व में भी धमकी दे चुकें हैं। इससे पीड़ित व उसके परिवार लोग डरे सहमे हैं। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।