Home उत्तर प्रदेश मारपीट व छिनैती का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

मारपीट व छिनैती का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS:  घर से तहसील आ रहे पीड़ित ने मारपीट व छिनैती के आरोप को लेकर शनिवार को कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज कोतवाली के जसमेढ़ा निवासी संदीप सरोज पुत्र अवधेश ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि नौ जुलाई को वह दिन में साढ़े ग्यारह बजे घर से लालगंज तहसील आ रहा था। रामपुर बावली चौराहे पर वह गैस लेने के लिए बाइक खड़ी कर दुकान पर पहुंचा। इसी समय आरोप है कि सराय जानमती गांव के आरोपियो द्वारा उसके साथ गालीगलौज करते हुए मारपीट की गयी। तहरीर में आरोप लगाया है कि हमलावरों ने पीड़ित के कपड़े फाड़ दिये और कोट में रखे जरूरी कागजात तथा अठारह हजार रूपये नकद छीन लिये। शोर मचाने पर चौराहे पर एकत्रित लोगों ने बीचबचाव किया तो आरोपी जानलेवा धमकी देते चले गये। घटना को लेकर शुक्रवार की रात वीडियो भी वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में दो पक्षों मे किसी बात को लेकर मारपीट चर्चा का माहौल गर्म किये हुए है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि प्रारंभिक जांच में दो पक्षो मे मारपीट की बात सामने आयी है। रूपये की छिनैती जैसी घटना की पुष्टि नही हुई है। मामले की जांच कर सत्यता के आधार पर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।