Home उत्तर प्रदेश मारपीट में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लाठी की बरामद

मारपीट में दो आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने लाठी की बरामद

PRATAPGARH NEWS: थाना कोहंडौर क्षेत्र के फूलपुर गांव में नाली के बगल गड्ढा खोदने को लेकर हुए विवाद में दो लोगों ने एक परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया था। इस मामले में कोहंडौर पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 4 जुलाई 2025 को हुई थी, जब पीड़ित परिवार के सदस्यों पर लाठी-डंडों से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाई गईं। आरोप है कि हमलावरों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी भी दी थी। पीड़ित की शिकायत पर थाना कोहंडौर में मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी नगर शिव नारायण वैस के पर्यवेक्षण में चलाए गए अभियान के तहत, थाना प्रभारी धनंजय राय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को फूलपुर गांव से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम:
1. संजय कुमार वर्मा पुत्र बाबूलाल वर्मा
2. सूर्य पाल वर्मा उर्फ सूर्य नारायण पुत्र स्व. चन्द्रिका प्रसाद
(दोनों निवासी ग्राम फूलपुर, थाना कोहंडौर, प्रतापगढ़) पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त दो लकड़ी की लाठियां भी बरामद की हैं। पुलिस टीम में शामिल रहे. उपनिरीक्षक विवेक कुमार यादव, महिला उपनिरीक्षक आरती पटेल, कांस्टेबल संतोष कुमार यादव एवं कांस्टेबल राहुल कुमार।