Home इटावा मारपीट छेड़छाड़ के मामला में न्यायलय के आदेश पर चार के खिलाफ...

मारपीट छेड़छाड़ के मामला में न्यायलय के आदेश पर चार के खिलाफ FIR दर्ज

ETAWA NEWS: थाना बकेवर क्षेत्र के विहार कॉलोनी में अनुसूचित जाति की युवती के साथ कार से टक्कर मारने, मारपीट व छेड़छाड़ का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार, पीड़ित आशीष कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बीते 22 जून 2025 की सुबह लगभग 8:30 बजे उनकी बहन बीना घर के बाहर खड़ी थीं। उसी समय एक कार (UP-75-V-1703) से आरोपी रवी ने जानबूझकर टक्कर मारी, जिससे युवती घायल हो गई। इसके बाद कार सवार आरोपी रवी, कृ्ष्णा, अंकित और नीतू बाहर निकलकर गाली-गलौज करने लगे और जान से मारने की धमकी दी। शिकायत के मुताबिक, आरोपी जबरन घर में घुस आए और युवती को लात-घूंसों से पीटा। बीच-बचाव करने पर रवी ने आशीष की पत्नी के साथ भी छेड़छाड़ और अश्लील हरकत की। हंगामा सुनकर परिवार के लोग और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले।
पीड़ित ने बताया कि यह रंजिश पुरानी बस किराया विवाद को लेकर चली आ रही है। पहले भी थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। बाद में मामला एसपी से लेकर अदालत तक पहुंचा।
पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 125(b), 115(2), 352, 351(3), 333, 74 तथा एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।