KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली के खोच्कीमई मजरा कजलापुर गांव में एक विवाहिता को ससुराल वालों ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने घटना की तहरीर पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के खोचकीमई का मजरा कजलापुर गांव की कविता देवी पत्नी सोनेलाल ने बृहस्पतिवार को पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया पति दुबई शहर में रहते हैं। घर में चार वर्षीय बेटे मयंक के साथ रहती है । बुधवार की शाम मामूली विवाद होने के बाद ससुराल वालों ने मारपीट कर लहुलुहान कर दिया। इसके बाद रखा सामान बाहर फेंक कर घर से निकाल दिया। जिसमें गृहस्थी का सामान टूटकर बर्बाद हो गया है। मामले की तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है।







