Home उत्तर प्रदेश मान्यवर कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग, राष्ट्रपति को भेजा...

मान्यवर कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग, राष्ट्रपति को भेजा गया पत्र

MIRZAPUR NEWS: बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक और दलित राजनीति के प्रमुख नेता कांशीराम को मरणोपरांत भारत रत्न देने की मांग उठी है। इस संबंध में भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से भेजा गया है।
ज्ञापन में कहा गया है कि कांशीराम ने अपना संपूर्ण जीवन सामाजिक और राजनीतिक परिवर्तन के लिए समर्पित कर दिया। उन्होंने बहुजन समाज को मुख्यधारा की राजनीति से जोड़ने के साथ ही दलित, पिछड़े और वंचित वर्गों को संगठित कर उन्हें नई राजनीतिक दिशा दी।
पत्र में मांग की गई है कि उनके सामाजिक और राजनीतिक योगदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाए। इस दौरान आयोजित प्रदर्शन में अशफाक कुरैशी, तौहीद कुरैशी, मुकेश कुमार उपाध्याय, अजीत साहू, गुलाम कुरैशी, संजय दुबे, डॉ. कपिल मौर्य, युवराज सिंह, दिनेश सिंह, अजय सिंह विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, परवेज अहमद, मनीष कुरैशी, लाल कुरैशी, सरफराज अहमद, दानिश आलम सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।