Home उत्तर प्रदेश मानिकपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही हादसे में 3 की मौत, अभियुक्त हिरासत...

मानिकपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही हादसे में 3 की मौत, अभियुक्त हिरासत में

PRATAPGARH NEWS: 16 सितंबर को सायं लगभग 8 बजे थाना मानिकपुर क्षेत्रान्तर्गत लखनऊ–प्रयागराज हाईवे पर मिरगढ़वा चौराहे के निकट प्रयागराज से लखनऊ जा रही एक नीले रंग की स्विफ्ट डिज़ायर कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। दुर्घटना की सूचना पर तत्काल थाना मानिकपुर पुलिस व स्थानीय पुलिस बल द्वारा मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य किया गया । सभी घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी कालाकांकर व जिला अस्पताल रायबरेली भेजा गया । उपचार के दौरान 3 घायलों की मृत्यु हो गई।  प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए थाना मानिकपुर पर मु0अ0सं0 184/25 धारा 105 बीएनएस बनाम नीले रंग की स्विफ्ट डिजायर कार UP 32 MF 9903 का चालक शक्ति मिश्रा पुत्र सतीश मिश्रा निवासी देवारोड थाना चिनहट जनपद लखनऊ, 2. दिशा साहनी पुत्री दिलीप कुमार साहनी नि0 आवास विकास कालोनी थाना कोतवाली बाराबंकी का अभियोग पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी संजय राय आईपीएस व क्षेत्राधिकारी कुण्डा श्री अमरनाथ गुप्ता के कुशल पर्वेक्षण में थाना मानिकपुर प्रभारी निरीक्षक दीपनारायण के नेत्तृत्व में उ0नि0 शिशर पटेल मय हमराह कां0 शिवशंकर द्वारा मु0अ0सं0 184/2025 धारा 305 बीएनएस से संबंधित  अभियुक्त शक्ति मिश्रा पुत्र सतीश मिश्रा निवासी देवारोड थाना चिनहट जनपद लखनऊ गिरफ्तार कर जेल भेजा जा रहा है।
गिरफ्तार अभियुक्त शक्ति मिश्रा पुत्र सतीश मिश्रा निवासी देवारोड थाना चिनहट जनपद लखनऊ
पुलिस टीम।