MIRZAPUR NEWS: भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन मीरजापुर ने गुरुवार को कचहरी सभागार में संगठन के संस्थापक पूज्यनीय राजा साहब की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई। इस अवसर पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राजा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और केक काटकर उनकी जयंती मनाई।
कार्यक्रम में संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को परिचय पत्र बांटे गए।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश विधिक सचिव सुरेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने की, जबकि संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष और मीरजापुर प्रभारी मनीष सिंह एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला प्रवक्ता स्मृति गुप्ता एडवोकेट ने किया।
इस अवसर पर डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अभय राज सिंह और सचिव जंग बहादुर सिंह एडवोकेट ने पदाधिकारियों को चुनरी और माला पहनाकर सम्मानित किया। साथ ही वरिष्ठ अधिवक्ता दिलीप कुमार पाण्डेय, पूर्व अध्यक्ष बैकुंठ नाथ त्रिपाठी, रामकृष्ण द्विवेदी, संजय उपाध्याय, राम सिंह और विमला शंकर दुबे (कमिश्नरी बार अध्यक्ष) को भी माला पहनाकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश विधिक सचिव सुरेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट ने पूज्य राजा साहब की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके संघर्षपूर्ण जीवन, मानवाधिकारों के प्रति समर्पण और समाज सेवा में दिए गए अमूल्य योगदान को स्मरण किया। उन्होंने उपस्थित लोगों से राजा साहब के पदचिन्हों पर चलने और मानवाधिकारों की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने तथा संगठन को ओर अधिक सशक्त बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह एडवोकेट, प्रदेश विधिक सचिव सुरेश कुमार त्रिपाठी एडवोकेट, जिला महासचिव ओम प्रकाश सिंह, महिला जिला अध्यक्ष शमा नवाज, धनंजय कुमार सिंह एडवोकेट, डॉ. प्रशांत कुमार सिंह, नुशरत उर्फ टीटू, किरण कुमारी, जिला उपाध्यक्ष पंकज कुमार, शिवेंद्र सिंह, यथार्थ पाण्डेय, मंजीत सिंह, दिलीप सिंह गहरवार, आशीष गुप्ता एडवोकेट, आलोक विश्वकर्मा एडवोकेट, जय प्रकाश, किरण कुमारी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी, कार्यकर्ता अधिवक्ता बंधू उपस्थिति रहे ।







