Home उत्तर प्रदेश मानवता दिखाने पर बुज़ुर्ग घायल, मारपीट व लूटपाट का आरोप

मानवता दिखाने पर बुज़ुर्ग घायल, मारपीट व लूटपाट का आरोप

MIRZAPUR NEWS: सीटी कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुरम कॉलोनी, कजरहवा पोखरा निवासी 70 वर्षीय श्रीजेश कुमार रैना रविवार को अपने पौत्र को पास के स्कूल से लेने गए थे। इस दौरान पुलिस लाइन के पास एक युवक शराब के नशे में गिरा पड़ा मिला। मानवीय भाव से श्रीजेश ने उसे उठाने का प्रयास किया। आरोप है कि तभी वहां मौजूद गब्बर सोनकर ने उन्हें रोक लिया और अपशब्द कहते हुए मारपीट करने लगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार उसने श्रीजेश की गर्दन मरोड़ दी और उनके पास से करीब तीन हजार रुपये छीनकर फरार हो गया। घटना में श्रीजेश कुमार को सिर में गंभीर चोट आई। परिजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने सिर में अंदरूनी चोट की पुष्टि की है। परिवारजन घटना से बेहद परेशान हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश जारी है।