Home उत्तर प्रदेश मानव संसाधन रेलवे बोर्ड के महानिदेशक ने बरेका का दौरा किया

मानव संसाधन रेलवे बोर्ड के महानिदेशक ने बरेका का दौरा किया

196
0

वाराणसी।मानव संसाधन रेलवे बोर्ड के महानिदेशक मोहित सिन्हा ने आज शनिवार को बनारस रेल इंजन कारखाना का दौरा करते हुए कर्मशाला का भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान लोको फ्रेम शॉप,लोको असेम्बली शॉप,लोको टेस्ट शॉप गए, जहां पर उन्होंने विद्युत रेल इंजनों के उत्पादन से संबंधित कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान मुख्य विद्युत इंजीनियर,लोको अरूण शर्मा ने उत्पादन गतिविधियों, निर्माण सुविधाओं, बरेका में चल रही परियोजनाओं के साथ ही उत्पादन प्रक्रिया एवं अन्य तकनीकी विषयों के बारे में विस्तारपुर्वक जानकारी दी।